महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा : साय-साय काटा जा रहा है महिलाओं का नाम ~~ जानकी निर्मलकर
महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा
साय साय महिलाओं का नाम काटा जा रहा है- जानकी निर्मलकर
राजिम (गरियाबंद) । देवेन्द्र साहू /फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस के महिला नेत्री जानकी निर्मलकर ने कहा कि साय साय महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना की लिस्ट से काटा जा रहा है। महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा हुआ है कांग्रेस पहले ही दावा किया था कि कुछ ही दिन महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को मिलेगा अब यह बात सच साबित हो रहा है पिछले 3 महीना से महतारी वंदन की राशि 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिल रही है भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज होने के लिए महिलाओं के भावनाओं से खेला गया। विधानसभा चुनाव में मोदी का गारंटी था की महतारी वंदन योजना के नाम से प्रत्येक विवाहित महिलाओं को ₹1000 देने का वादा किया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नया साजिश है की सर्वे के माध्यम से पात्र महिलाओं का नाम साय साय काटा जा रहा है सरकार द्वारा घोषित 70 लाख में से 60 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पैसा डाल रही थी जुलाई, अगस्त,सितंबर माह में सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिली है बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बताकर इनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है।
ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय महिला नेत्री जानकी निर्मलकर ने कहा कि भाजपा सरकार के नियत में खोट है इसलिए सर्वे के नाम पर महिलाओं को अपात्र के नाम पर काटा जा रहा है, लेकिन जो पात्र महिला है उनका सर्वे क्यों नहीं कराया जा रहा है,और उन महिलाओं को क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है जो विवाहित भी है,जो सरकारी नौकरी नहीं कर रही है। साय सरकार को तत्काल सभी पात्र महिलाओं का नाम जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन