राजिम (गरियाबंद) /देवेन्द्र साहू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर : का मासिक बैठक संपन्न हुआ,अमितेश शुक्ल की मौजूदगी में हुई आगामी रणनीतियों पर चर्चा....
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर का मासिक बैठक संपन्न् हुआ।-रूपेश साहू
फिंगेश्वर/कल दिनांक14/अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर का द्वितीय मासिक बैठक श्याम कुटीर किरवई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अमितेश शुक्ल जी शामिल हुए।उन्होंने ब्लॉक,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी गठन पश्चात समीक्षा करने पहुंचा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया संगठन विस्तार के बाद द्वितीय मासिक बैठक लेकर संगठन सृजन अभियान के तहत मिली जिम्मेदारी बुथ,पंचायत,एवं वार्ड कमेटी गठन फिंगेश्वर ब्लॉक के 95 प्रतिशत पोलिंग बूथ,पंचायत एवं वार्ड कमेटी का गठन पीसीसी द्वारा निर्धारित समय सीमा 15 अप्रैल के पुर्व पुर्ण कर लिया गया है।जिसका श्रेय उन्होंने बताया कि इस सफलता के पिछे उनके बूथ प्रभारी, एवं मंडल,अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष के कड़ी मेहनत एवं माननीय अमितेश शुक्ल जी के मार्गदर्शन व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के सतत् निगरानी कि वजह से संभव हो पाया।रूपेश साहू ने कहा बैठक में बूथ कमेटियों को सक्रिय व सशक्त बनाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी साथियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।यह बैठक श्याम कुटीर किरवई में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डेकेश्वर ठाकुर,डॉ रमेश साहू राजेंद्र साहू मनोज सोनवानी होरीलाल वर्मा,कुलेश्वर साहू,मुकेश भारती,खिलेश साहू,वीरेंद्र साहू,रोहित साहू,रूद्रेश सिंन्हा,अशोक निर्मलकर,थनेश्वर बंजारे,ईश्वरी साहू,खेमराज सिंन्हा,भुवनेश्वरी बंजारे,हिमेश्वरी साहू योगेश्वरी साहू,संतु ध्रुव,कमलेश यादव,शेषनारायण गुप्ता, शेखर साहू,दौलत यादव,रामूराम तारक सुदामा वर्मा,देवेंद्र साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन