BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल वृद्धि के विरोध में जनआंदोलन की आगाज़ : फिंगेश्वर ब्लॉक में कांग्रेसी उतरे मैदान में, किये घर - घर संपर्क...

Deekay Thakur

Thu, Aug 20, 2026

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का एक माह का आंदोलन शुरू, बहुत जल्द बिजली ऑफिस का घेराव-विनोद चंद्राकर

स्मार्ट मीटर की आड़ में राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की वसूल रही राशि-रूपेश साहू

फिंगेश्वर/गरियाबंद ( छत्तीसगढ़ )/ देवेन्द्र साहू । बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने आज बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवालाल चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य एवं गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी के अध्यक्षता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के तत्वाधान में एकदिवसीय बैठक आहुत कर एक माह लंबे जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है। गरियाबंद जिला प्रभारी श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी ने बताया इस आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर फार्म भरवाएंगे। आंदोलन के तहत आगामी दिनों में ब्लॉक मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाएं जाएंगे आंदोलन के अंतिम चरण में इन प्रपत्रों को जिला कलेक्टर को सौंपते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली उत्पादन होने के बावजूद उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। जिसका प्रमुख कारण स्मार्ट मीटर है उनका कहना है। कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। जिसके कारण आम जनता आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने राज्य सरकार से बिजली दरों में कमी करने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने तथा पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय संचालित 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग की रूपेश साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में काम कर रही है। और इसी उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की बिजली कंपनी में नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं।तथा सौर ऊर्जा योजनाओं के नाम पर आम उपभोक्ताओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली उत्पादक राज्य होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़े शिकायतों के विरोध में कांग्रेस आगामी एक माह तक चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

उक्त बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें