BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

गरियाबंद(छत्तीसगढ़)। देवेंद्र साहू । महिला आरक्षण पर घमासान : बीजेपी भ्रम फैला रही हैं, हार के डर से परिसीमन का खेल :-अमितेश शुक्ल...

Deekay Thakur

Sun, Apr 19, 2026

महिला आरक्षण पर घमासान: “बीजेपी भ्रम फैला रही, हार के डर से परिसीमन का खेल” — अमितेश शुक्ल

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) ।देवेंद्र साहू/ -:महिला आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने इस पूरे मुद्दे को “राजनीतिक भ्रम फैलाने की साजिश” बताते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है।

““महिला आरक्षण पर हमारा समर्थन पहले दिन से ही"

अमितेश शुक्ल ने स्पष्ट कहा —“महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है और कांग्रेस ने उस समय भी इसका पूरा समर्थन किया था। हम कभी इसके खिलाफ नहीं थे, न हैं और न ही रहेंगे।”उन्होंने कहा कि भाजपा यह झूठ फैला रही है कि विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध किया, जबकि सच्चाई यह है कि विपक्ष का विरोध केवल परिसीमन (Delimitation) को लेकर था।

“बीजेपी ने महिला आरक्षण के साथ जोड़ा परिसीमन का पेंच”

अमितेश शुक्ल ने कहा “भाजपा ने महिला आरक्षण को लागू करने के बजाय उसे परिसीमन से जोड़ दिया, जबकि अगर सरकार चाहे तो वर्तमान लोकसभा की 543 सीटों पर ही 33% आरक्षण तुरंत लागू कर सकती है।”उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर ऐसा प्रावधान रखा ताकि आरक्षण को टाला जा सके और राजनीतिक लाभ लिया जा सके।

“हार के डर से नया राजनीतिक खेल”

अमितेश शुक्ल ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा “आगामी चुनाव में संभावित हार के डर से भाजपा अब परिसीमन के जरिए सीटों की संख्या और समीकरण बदलने की कोशिश कर रही है। यह पूरी तरह राजनीतिक रणनीति है।”उन्होंने यह भी कहा कि“भाजपा को लग रहा है कि करीब आधे से अधिक सीटों पर उनकी स्थिति कमजोर है, इसलिए वह अपने नुकसान को बचाने के लिए नए तरीके अपना रही है।”

“बीजेपी झूठ पर झूठ बोल रही”

अमितेश शुक्ल ने आरोप लगाया —“भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर ढकोसला कर रही है। झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि असलियत सबके सामने है।”

“कांग्रेस हमेशा महिलाओं के साथ”

अमितेश शुक्ल ने दोहराया —“कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के अधिकारों के साथ खड़ी रही है। महिला आरक्षण का समर्थन हमने पहले भी किया था और आगे भी करते रहेंगे।”

* बड़ा सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि —जब कानून 2023 में पास हो चुका है, तो महिलाओं को 33% आरक्षण तुरंत क्यों नहीं दिया जा रहा? महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर जहां एक ओर कानून पारित हो चुका है, वहीं इसके लागू होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस इसे भाजपा की रणनीति बता रही है, जबकि भाजपा इसे अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है।आने वाले चुनावों के बीच यह मुद्दा और भी गरमाने वाला है, लेकिन असली सवाल यही रहेगा — महिलाओं को उनका अधिकार कब मिलेगा?क्या भाजपा सरकार केवल इसी तरह गुमराह कऱ राजीनीति की झूठी चाल चलता रहेगा. जो अभी ढीढोरा पिट रहे है की महिला आरक्षण का विरोध किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें