BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) /देवेन्द्र साहू। तरह -तरह से बहानेबाजी कर : हितग्राहियों को तमाम योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही भाजपा सरकार -अमितेश शुक्ल

Deekay Thakur

Wed, Apr 15, 2026

तरह-तरह से बहानेबाजी कर हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है सरकार –अमितेश शुक्ल

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) /देवेन्द्र साहू। तमाम सरकारी योजनाओं में बार बार वेरिफिकेशन और ई केवाईसी के लिए बाध्य करके लाइन लगवाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा है कि भाजपा की सरकार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है। तरह तरह के बहाने तलाशे जा रहे हैं। जो लोग चुनाव के समय पात्र थे वो भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अपात्र कैसे हो गए? किसान सम्मान निधि, कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, पीडीएस सहित सभी योजनाओं में लगभग यही हाल है। विगत दो साल में भाजपा की सरकार आने के बाद से तीन-तीन बार राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया, मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री की फोटो लगवाने के लिए सभी पुराने राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। आधार कार्ड मांगे गए तब भी केवाईसी का बहाना बताया गया, वन नेशन वन कार्ड के नाम पर फिर से लाइन लगवाए, अब एक बार फिर से केवाईसी का बहाना कर बड़ी संख्या में राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महतारी वंदन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के लगभग सवा करोड़ विवाहित महिलाओं से फार्म भरवायें, योजना जब शुरू हुई उस दौरान 75 लाख महिलाओं को पात्र बताया, अलग-अलग चरणों में कई बार दस्तावेज मांगे, केवाईसी करवाए गए और अब यह संख्या घटकर 68 लाख हो गई अब एक बार फिर से केवाईसी अनिवार्यता?पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा है कि भाजपा की सरकार दुर्भावना पूर्वक षड्यंत्र रच रही है ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सके। हजारों की संख्या में राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए, बड़ी संख्या में मनरेगा जॉब कार्ड को भी रद्द कर दिया गया, सब्सिडी भी आम जनता से छीनी जा रही है, यह सरकार अपने वायदों और जनकल्याणकारी योजनाओं से मुकर रही है और इसीलिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें