BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करंज और कदम्ब के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क में करंज और कदंब के पौधे लगाए। उज्जवल भूमि सोशल कल्चरल अवेयरनेस वेलफेयर एसोसिएशन के श्री मनीष ताम्रकार, सुश्री फरहा खातून, श्री विनीत कहार और श्री हिमांशु बानसौदा ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. दुर्गेश वाधवानी भी उपस्थित थे।

संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थान पर स्वच्छता, पर्यावरण संबंधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें तालाब की सफाई, वेस्ट सेग्रीग्रेशन और स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता शामिल हैं। बच्चों को पर्सनल हाईजीन से संबंधित जागरूकता, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिकारों से अवगत करवाने और आमजन के व्यवहार परिवर्तन के लिए संस्था जमीनी स्तर पर निरंतर कार्यरत है।

आज लगाए पौधों में करंज, आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। कदंब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदंब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें