BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में गुलमोहर और करंज के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पृथ्वीपुर श्री शिशुपाल यादव तथा ग्राम प्रभात संस्था के प्रतिनिधियों के साथ गुलमोहर और करंज का पौधा लगाया।

“ग्राम प्रभात” संस्था के डॉ. देवेंद्र सिंह धाकड़, डॉ. श्रीकांत गंगवार तथा डॉ. राहुल बघेल पर्यावरण-संरक्षण, खान-पान को विषमुक्त बनाने, ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था में सुधार और स्व-रोजगार एवं स्वावलंबन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं। डॉक्टरों द्वारा संचालित इस संस्था द्वारा लघु नर्सरी की स्थापना भी की गई है और बंजर एवं खाली भूमि में पेड़-पौधे लगवाने का कार्य कर किया जा रहा है। जैविक कृषि और जैविक उत्पादों को घर-घर पहुँचाने के लिए कृषकों को सहयोग एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्था, आधुनिक गो-पालन में गोबर और गो-मूत्र के उत्पादों को बनाने के लिए कल्याणियों, दिव्यांगों और बेरोजगार ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने एवं उत्पाद विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने का कार्य भी कर रही है। गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन को जन-आंदोलन का रूप देने का कार्य भी किया जा रहा है।

ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर सेमीनार, स्कूल-कॉलेजों में खेलकूद, रचनात्मक एवं कलात्मक कार्यों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें