BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

मनचाहा जीवनसाथी की तलाश में पहुचेंगे कई प्रांतो के युवक - युवती... : रायपुर में राष्ट्र स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का 4 जनवरी को होगा आयोजन

Deekay Thakur

Thu, Jan 1, 2026

रायपुर / राजिम गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजधानी रायपुर में राज टॉकीज के सामने स्थित "शहीद स्मारक भवन" में 4 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे से सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों के लिए राष्ट्र स्तरीय विशाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपने भावी जीवन साथी की तलाश में छ.ग. सहित कई प्रांतों से बड़ी संख्या में नवयुगल प्रतिभागी अपने परिजनों के साथ राजधानी पहुंच रहे है,जहां बड़ी संख्या में वैवाहिक रिश्ते जुड़ेंगे।

आयोजन समिति अध्यक्ष के.पी. खण्डे, प्रवक्ता चेतन चंदेल एवं प्रदेश प्रतिनिधि भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार राजधानी में दसवें वर्ष का आयोजन होने जा रहा है जिसका प्रसारण बड़े-बड़े एलईडी. स्क्रीन के साथ फेसबुक लिंक के माध्यम से पूरे देश भर में इसे लाईव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम दिवस 04 जनवरी को प्रतिभागियों के पंजीयन हेतु कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही तीन अलग-अलग विशेष काउंटर खुली रहेगी जहां अविवाहित नवयुगल प्रतिभागियों के अलावा समाज की विधवा, विधुर व वैध तलाकशुदा प्राप्त महिला/ पुरुष भी अपना पंजीयन करवा सकेंगे। बिना पंजीयन किसी भी प्रतिभागी या उनके परिजनों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। कार्यक्रम में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर भी लगाई जा रही है जहां अनेकों विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तैनात रहेंगे जो परामर्श के साथ चिकित्सीय लाभ पहुंचायेंगे।

कार्यक्रम स्थल में सभी आगंतुओं के लिए चाय, नाश्ता व भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी साथ ही समिति की महिलाएं दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाकर ज्यादा से ज्यादा रिश्ता कायम करने अपनी भूमिका निभायेंगी। सम्मेलन के 15 दिवस पश्चात सभी पंजीकृत प्रतिभागियों की रंगीन फोटोयुक्त बायोडाटा वैवाहिक पत्रिका "बंधन" में प्रकाशित कर उसे नि:शुल्क आवंटित करेंगे । परिचय सम्मेलन में विवाह के लिए रिश्ता ढूंढ रहे सतनामी समाज के योग्य बेटा/ बेटियों तथा उनके अभिभावकों को कार्यक्रम में भाग लेकर लाभ लेने की अपील की गई है।

भवदीय

चेतन चंदेल (मुख्य प्रवक्ता)

कार्यक्रम आयोजन समिति

गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर मो.9111184000

विज्ञापन

जरूरी खबरें