BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

विद्यालय में चयन : प्राथमिक शाला भेंडरी की छात्रा लुप्तांजली गोस्वामी का हुआ नवोदय विद्यालय में चयन

  फिंगेश्वर (गरियाबंद) ।   विकासखंड फिंगेश्वर के अंतिम छोर में बसे ग्राम भेंडरी(लोहरसी) के शासकीयप्राथमिक शाला से लुप्ताजंलि गोस्वामी पुत्री सोनू -वेदलता गोस्वामी का चयन नवोदय विद्यालय पाण्डुका में छठवीं में प्रवेश के लिए हुआ है जो बहुत होनहार एवं मेधावी छात्रा है उनके इस चयन से विद्यालय परिवार एवं संकूल केंद्र लोहरसी एवं ग्राम भेंडरी में हर्ष का माहौल है।शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी चाहे एकलव्य आवासी विद्यालय हो या जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में लगातार विद्यार्थियों के चयन की उपलब्धि दर्ज कर रही है।शिक्षा सत्र के प्रारंभ के साथ ही एक कालखंड नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए निर्धारित कर प्रति दिन बच्चों को अभ्यास करवाया गया एवं अन्य स्थान से विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित कर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर प्रेरित किया गया । नए शिक्षा सत्र में भी प्रारंभ से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के तैयारी हेतु कोचिंग की सुविधा बच्चों को उपलब्ध करवाया जाएगा। लुप्ताजंलि गोस्वामी के इस उपलब्धि पर संस्था के प्रधानपाठक एव शिक्षकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर मिठाई खिलाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य के कामना कर शुभकामनाएं बधाई दी।चयनित छात्रा लुप्ताजंलि गोस्वामी एवं शाला परिवार कोइस उपलब्धि के लिए बधाई शुभकामनाएं देने वालो में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी बीआरसीसी सुभाष शर्मा,सकुंल प्राचार्य के एल कंवर ,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा सरपंच तुलेश्वरी साहू,उपसरपंच ऐलू राम साहू,पूर्व सरपंच मोहन लाल साहू,भूषण साहू, ढाल सिंह ध्रुव,टीकम चंद साहू,घनश्याम साहू,प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी शिक्षक गण लालजी सिन्हा,टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू शाला के समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें