BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम (फिंगेश्वर)। देवेंद्र साह/ भेंडरी स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट : के साथ शानदार प्रदर्शन। 95% लेकर गगन साहू अव्वल स्थान पर..

Deekay Thakur

Sat, May 2, 2026

राजिम (गरियबंद)/ देवेंद्र साहू।शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी ने इस वर्ष केंद्रीय कृत पांचवीं बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर शिक्षा क्षेत्र में मिसाल पेश की है। विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।

केंद्रीय कृत पांचवीं बोर्ड परीक्षा में गगन साहू ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि युवराज साहू ने 90% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही पांचवीं में दर्ज 28 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर कामयाबी हासिल किया जिसमें 7 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।कक्षा चौथी के छात्र जयकुमार साहू ने 99 प्रतिशत अंक तीसरी के तन्मय ध्रुव ने 94 प्रतिशत,दूसरी के क्षमा साहू ने 95 पहली के ओमप्रकाश यादव 93प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी चंद्रकांत साहू 97 प्रतिशत,तीसरी के हुसमिता साहू 91 प्रतिशत,दूसरी के खुशमिता ध्रुव 88 प्रतिशत एवं पहली के त्रानवी ध्रुव 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मेडल पहना कर सरपंच तुलेश्वरी साहू एवं अतिथियों ने सम्मानित किया।

30 अप्रैल को हुआ परिणाम घोषित

ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी लीला राम साहू ने 30 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों की मेहनत लाई रंग

प्रधान पाठक श्री भागचंद चतुर्वेदी ने इस सफलता को विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।विद्यालय के शिक्षक लालजी सिन्हा, शटीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद एवं प्रदीप कुमार साहू का इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा।जनप्रतिनिधि और पालकों की रही सहभागिता रही।इस अवसर पर उपसरपंच ऐलूराम साहू, पालक सदस्य हेमंत साहू, रूपेश्वर साहू एवं चित्ररेखा यादव ,गीता साहू,उर्मिला साहू ,लक्ष्मी यादव सहित ग्रामवासी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें