BREAKING NEWS

चंद्राकर और राजेंद्र सोनी होंगे शामिल, वोट चोरी - वोटर लिस्ट पर आम जनों से करेंगे चर्चा...

मनायी गई पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती..

रहेंगे प्रदेश के तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार, संभागीय मुख्यालयों में सीएम, कमिश्नर व कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन...

प्रतीक, मंत्री गजेंद्र यादव ने विधि-विधान से गौ पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना...

विधायक बताये राजिम कब बनेगा जिला..? पूर्व स्वीकृत विकास कार्यों का श्रेय लेने के बजाय अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम (गरियाबंद) । : तर्रीघाट में याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन...

Deekay Thakur

Fri, Dec 26, 2025

राजिम (गरियाबंद)।ग्राम पंचायत तरीघाट में याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक भव्य एवं सराहनीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक दायित्व और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 26 युवाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्त दान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट भेंटकर सम्मानित किया गया।शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गुंजन भोला वर्मा , उपसरपंच संतोष वर्मा,पूर्व सरपंच डॉ कोमल साहू, शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकता चिमन वर्मा,रिखी राम वर्मा,रघुनाथ चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर सरपंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि

“रक्तदान महादान है। यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सशक्त करता है। याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास अनुकरणीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा मिलती है।”उन्होंने आगे युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना चाहिए।शिविर में चिकित्सकीय टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।याशीष मेमोरियल वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजक विक्रम निषाद कोपरा ने बताया कि संस्था निरंतर समाजसेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य किए जाएंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में भागचंद चतुर्वेदी,भोला वर्मा ,संतोष वर्मा चिमन वर्मा,पुनीत वर्मा, दिलीप वर्मा,भोला आण्डे ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजको ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें