BREAKING NEWS

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए लड़ेंगे आर - पार की लड़ाई ~ रुपेश साहू

कहीं प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी तो कहीं ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल, सरकार बताएं यह कौन सी बेहतर शिक्षा व्यवस्था..?

रायपुर आगमन 27 सितं.को स्वागत की तैयारियों में जुटा संगठन..

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

सिरकट्टी आश्रम के आवासीय विद्यालय कुटेना में : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व " स्वतंत्रता -दिवस "...

Deekay Thakur

Mon, Aug 17, 2026

सिरकट्टी आश्रम आवासीय विद्यालय कुटेना में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुटेना, पांडुका (गरियाबंद), 16 अगस्त 2026। सिरकट्टी आश्रम आवासीय विद्यालय कुटेना, पांडुका (जिला गरियाबंद) में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गोवर्धन शरण जी महाराज तथा विशेष आमंत्रित अतिथि श्री देव नारायण सिन्हा, सदस्य चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, छत्तीसगढ़ शासन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के व्यवस्थापक एवं सचिव श्री भुनेश्वर साहू जी ने की।

कार्यक्रम में आश्रम के पूर्णकालिक कार्यकर्ता, संतजन, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों की विशेष टुकड़ी द्वारा अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई, वहीं अखाड़े के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सच्चे नागरिक बनना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी : संत गोवर्धन शरण जी महाराज

मुख्य अतिथि संत गोवर्धन शरण जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जीवन में कुछ बनने से पहले एक अच्छा और सच्चा नागरिक बनना चाहिए। देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक नागरिक के जीवन का आधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिरकट्टी आश्रम आवासीय विद्यालय विगत वर्षों से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है।

शहीदों के बलिदान और विरासत को सदैव याद रखें : देव नारायण सिन्हा

विशेष आमंत्रित अतिथि श्री देव नारायण सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पावन दिन हमें अनगिनत वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। देश की स्वतंत्रता के लिए हमारे वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। हमें उनके बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके द्वारा सौंपी गई राष्ट्र की विरासत को सुरक्षित रखते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं तथा समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।

पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्त गांव और गौ-गीता संरक्षण का लिया संकल्प

संस्था के व्यवस्थापक एवं सचिव श्री भुनेश्वर साहू जी ने कहा कि भारत वीरों और संस्कारों की भूमि है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, नशामुक्त गांव बनाने तथा गौ, गाय और गीता के संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।उद्बोधन के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं पालकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, कविता, भाषण तथा विद्यालयीन परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें