BREAKING NEWS

पॉच साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का था वादा, तीन साल में पॉच हजार भी भर्ती नही ~ सुंदर साहू

सीआरपीएफ की 211 वीं बटालियन ने 90 पौधे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश...

चलने का संकल्प ले कांग्रेस जन~ फिंगेश्वर-राजिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जेंजरा मनायी जयंती ...

की अध्यात्मिक साधना ~ अमरकंटक की धरा में लिया साधना और जनकल्याण का संकल्प...

गरीबो का राशन हो रहा है लैप्स ~ भुनेश्वरी बंजारे

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी बीईओ कार्यालय के घेराव की चेतावनीअवैध वसूली : के मामले पर कड़ी कार्यवाही के लिए कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन...कार्यवाही के लिए दी हप्ते दिन की‌ मोहलत...!

Deekay Thakur

Tue, May 12, 2026

फिंगेश्वर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, नॉमिनल रोल के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

“एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का होगा घेराव” — ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर की चेतावनी

गरियाबंद/फिंगेश्वर : विकासखंड फिंगेश्वर में केंद्रीयकृत कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा के नॉमिनल रोल तैयार करने के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश कुमार साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि विकासखंड शिक्षा विभाग के माध्यम से संकुल समन्वयकों और विद्यालयों पर नॉमिनल रोल फॉर्म तैयार करने के नाम पर आर्थिक दबाव बनाया गया तथा विद्यालयों से 150 रुपये से 300 रुपये तक राशि वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस पूरे मामले को लेकर लगातार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समाचार प्रकाशित और प्रसारित हो रहे हैं। मीडिया में जांच समिति गठित किए जाने की बातें भी सामने आईं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस जांच या कार्रवाई नहीं होने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि शासन स्तर पर परीक्षा कार्य के लिए पहले से बजट उपलब्ध होने के बावजूद इस प्रकार की वसूली पूरी तरह नियम विरुद्ध है और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आती है। इसके बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान होरीलाल वर्मा, रमेश साहू, धर्मवीर, योगेश्वरी साहू, भुवनेश्वरी बंजारे, हिमेश्वरी साहू, थनेश्वर बंजारे,देवेंद्र साहू, सोनू मिरी, हसमन भारती एवं गुनेश साहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें