BREAKING NEWS

का प्रशिक्षण हुआ संपन्न,पीसीसी चीफ बैज ने किया सीधा संवाद,रूपेश साहू ने कहा मिले टिप्स से बूथ होगे और भी सशक्त

शुभचिंतकों ने दी बधाईयां..

रहा अनाज, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी ~~पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में निंदा प्रस्ताव के साथ जांच कमेटी का हुआ गठन - मिले कार्रवाई के संकेत. ..

दस हजार उपभोक्ताओं ने मीटर हटाने भरे फार्म...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरौण्डा मे 18 छात्राओं को किया गया : नि:शुल्क सायकिल वितरण ~ जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि..

Deekay Thakur

Fri, Aug 7, 2026

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 18 छात्रों को मिली निशुल्क साइकिल...

राजिम (गरियाबंद) / देवेन्द्र साहू।बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा में शुक्रवार को 18 छात्रों को निशुल्क साइकिल प्रदान की गई साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य 9वीं 12वीं तक की छात्राओं को आवागमन की सुविधा पहुंचाना है। अब बारोंडा और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। जिससे समय की बचत होगी और इस बचे समय का उपयोग पढ़ाई पर लगा सकेंगे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री इंद्रजीत महाडिक द्वारा साइकिल वितरण कर बच्चों का तिलक वंदन कर साइकिल की चाबी सौंपी गई व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भारत लाल सिन्हा द्वारा शासन की कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा की दूरी अब पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी समय पर स्कूल आए। अनुशासित रहे और सुरक्षित तरीके से सड़क नियमों का पालन करते हुए साइकिल चलाएं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच धनसाय निषाद जी ने सरकार और शिक्षा विभाग के इस सराहनीय योजना की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एकता वर्मा एवं विजयमणि वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन श्री ए. के. साहू सर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए दूरदराज़ की बेटियों को शिक्षा के लिए वरदान बताया। इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता अभिषेक गोलछा, सुरेश देवांगन, उत्तम कुर्रे, शोभना शिंदे, रेखा शर्मा, श्री जीवन लाल दीवान, अमित कुंभकर नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें