BREAKING NEWS

मिशन 2028 की तैयारी अभी से शुरु करे कांग्रेस जन ~ रुपेश साहू

का आरोप, सप्ताह भर में जांच नही तो होगा जनपद का घेराव ~ रुपेश साहू

गरियाबंद (छत्तीसगढ़) / देवेन्द्र साहू।

बढा़ हुआ समर्थन मूल्य 258 रुपये का भी भुगतान भी हो ~ टिकेश साहू

भाजपा में मची खलबली ~ रुपेश साहू

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

नई दिल्ली। अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उतराखंड सरकार के : सुप्रीम कोर्ट में उप महाधिवक्ता...

Deekay Thakur

Tue, Jul 7, 2026

अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी बने उत्तराखंड सरकार के उप महाधिवक्ता....

अतुल सचदेवा दिनांक 6 जून 2026 - नयी दिल्ली । वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी को उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए उप महाधिवक्ता (Deputy Advocate General) नियुक्त किया है। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिवक्ता प्रकाश सिंह नेगी पिछले लगभग 15 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे हैं। वे भारत सरकार के अधिवक्ताओं के पैनल सहित विभिन्न सरकारी संस्थाओं के विधिक पैनलों से भी जुड़े हुए हैं और अपने उत्कृष्ट विधिक अनुभव तथा कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं।श्री नेगी की इस प्रतिष्ठित नियुक्ति से देहरादून कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। सामाजिक, राजनीतिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र और राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।श्री प्रकाश सिंह नेगी, श्री डी.एस. नेगी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। परिवार ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री नेगी अपनी योग्यता और अनुभव से राज्य के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे। यह नियुक्ति न केवल श्री नेगी की पेशेवर दक्षता का सम्मान है, बल्कि उत्तराखंड के विधिक क्षेत्र के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें