BREAKING NEWS

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

को उलझा रही भाजपा सरकार ~ रुपेश साहू

मोदी गारंटी फेल एक लाख सरकारी नौकरी के साथ सौ दिन में नियमितीकरण का वादा निकला झूठा ~ टिकेश साहू

सनानी~ क्या इनका लोकतंत्र प्रेम सिर्फ पेंशन लेने तक सीमित ~`~~

जगमगाया धमतरी, अवनीत कौर को देखने उमड़ा जनसैलाब ~~

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम (गरियाबंद)। "गुरु दर्शन मेला 'गिरौधपुरी धाम में : डॉ.मतावले एवं प्रतिनिधि मंडल का हुआ सम्मान....

Deekay Thakur

Wed, Feb 25, 2026

राजिम (गरियाबंद)।गिरौदपुरी धाम में आयोजित तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेला के अंतिम दिन 24 फरवरी को राजिम क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुधाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद ।पावन गुरु दर्शन मेला गिरौदपुरी में आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूज्य डॉ आनंद मतावले गुरुजी, राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी तथा सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान संत गुरुघासी दास वेलफेयर फाउंडेशन एवं अनुसूचित जाति जन जाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अज़ाक्स के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रांतीय सचिव डॉ अमित मिरी के कुशल मार्गदर्शन में किया था। चिकित्सा शिविर में उपस्थित अतिथियों का डॉ अमित मिरी प्रांतीय सचिव अजाक्स द्वारा संत गुरुघासी दास बाबा जी का छायाचित्र भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। यह सम्मान श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।डॉ आनंद मतावले गुरुजी ने अपने उद्बोधन में संत गुरुघासी दास बाबा जी के “सतनाम” संदेश को मानवता, समानता और सत्य के मार्ग का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि बाबा जी का संदेश आज भी समाज को कुरीतियों से मुक्त कर सद्भाव, नैतिकता और भाईचारे की ओर अग्रसर करता है।

भागचंद चतुर्वेदी ने कहा कि गिरौदपुरी धाम केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे ने भी बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया और समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।इस अवसर पर डॉ कैलाशआडिल, गोविंद चतुर्वेदी, अमन मांडे, पंकज मांडे ,भारत आंडेय, सहित सेवाभावी डॉक्टरों की टीम भी उपस्थित रही, जिन्होंने सेवा और सहयोग की भावना से कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।साथ ही डॉ अमित मिरी परिवार एवं टीम द्वाराआगुंतकों के लिए भोजन प्रसादी का व्यवस्था किया गया था जिसमें भोजन प्रसादी ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।गुरु दर्शन मेले में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। सतनाम के जयघोष और भक्ति भाव से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना का सशक्त संदेश दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें